फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आॅटो रिक्शा भी घायलों को ले जाएंगे अस्पताल, नहीं देने पड़ेंगे पैसे

Fri, 29 Dec 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आॅटो रिक्शा चालकों ने घायलों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए पहल की है। अब यहां आॅटो चालक दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाएंगे, ताकि उनका समय पर इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन


आॅटो रिक्शा चालकों ने ये पहल राजस्थान के कोटा जिले में की है। यहां आॅटो यूनियन ने पांच संस्थाओं के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत एक हजार आॅटो एंबुलेंस का काम करेंगे। ये आॅटो चालक घायल व्यक्ति से कोई किराया नहीं लेंगे। जिसके लिए शहर के अंदर ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 150 रुपए और शहर से बाहर से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर 200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

कोटा आॅटो यूनियन से जुड़े लोगों का इस संबंध में कहना है कि ऐसे आॅटो के पीछे निशुल्क एंबुलेंस भी लिखवाया गया है। ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही, तुरंत सहायता के लिए व्हाट्स एप नंबर भी जारी किया गया है। एंबुलेंस का काम करने वाले इन आॅटो में दवाओं का किट भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें