पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी गो-तस्करी की घटनाएं थम नहीं रही है। अलवर में लगभग प्रतिदिन ही गो-तस्कर और पुलिस का आमना-सामना हो रहा है। आज सुबह भी अलवर के नौगावां क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 32 जिंदा व तीन मृत गोवंश को मुक्त कराया है। दरअसल आज सुबह नौगावां थाना पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाकाबंदी कराई। हालांकि पुलिस व स्थानीय लोगों को देखकर गो—तस्कर भागने में कामयाब रहे लेकिन पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है।