फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर सरकारी काइन हाउस से 19 गोवंश ले उड़े तस्कर, उधर 21 गोवंश को मुक्त कराया

Fri, 15 Dec 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर नगर परिषद का काइन हाउस
विज्ञापन
गोतस्करी पर राजस्थान में लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन पुलिस और गो तस्करों का आमना-सामना हो रहा है। कुछ तस्करों की जान भी चुकी हैं, इसके बावजूद हौसले इतने बुलंद है कि वे सरकारी काइन हाउस  से भी गोवंश चुराने से नहीं चूके।
विज्ञापन



ताजा मामला  फिर अलवर का है। यहां अलवर नगर परिषद के काइन हाउस से ही गोवंश गो तस्कर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के काइन हाउस में बंद 19 गोवंश के चोरी होने की सूचना यहां के चौकीदार ने आज सुबह आयुक्त को दी। आयुक्त की ओर से इस मामले में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

25 विशेष चौकियां भी नहीं रोक पा रही हैं मेवात में गो तस्करी

आरोपी गो तस्कर
अलवर में ही एक अन्य घटना में नीमराणा में पुलिस की क्यूाआरटी टीम ने एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर 21 गौवंश को मुक्त कराया। गिरफ्तार गो-तस्कर शंभू मेव ​हरियाणा के नूहं जिले का निवासी है। 

अलवर और आसपास मेवात इलाके में गो तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गो तस्कर तालीम खान की मौत हो गई थी। इससे पहले कथित गोरक्षकों के हमले में दो कथित गो तस्करों की हत्या हो चुकी हैं। इलाके में  25 विशेष पुलिस चौकियां बनाई गई, इसके बाद भी यहां से गो तस्करी थम नहीं रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें