फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: Delhi-Mumbai Expressway पर पहले ही दिन हादसा, दिल्ली से आई कार पलटी, उठ रहे सवाल

Mon, 13 Feb 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Delhi Mumbai Expressway Accident दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक हादसे में कार सवार दो यात्री घायल हुए हैं। दिल्ली की ओर से आ रही कार के एक जुगाड़ से टकराने पर यह हादसा राजस्थान के दौसा जिले में हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली से आई कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। लेकिन पहले दिन ही दौसा में एक भीषण हादसा भी हो गया। दिल्ली नंबर की एक कार और जुगाड़ में टक्कर हुई। हादसे में दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार पलट गई। डिवाइडर की जगह पर लगे पेड़ पौधों में जाकर गिरी।

विज्ञापन


बता दें कि हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से दूर हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

'जुगाड़' एक्सप्रेस वे पर कैसे पहुंचा जुगाड़?
हादसे के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर अवैध वाहन 'जुगाड़' एक्सप्रेस वे पर कैसे पहुंचा? और उसका संचालन एक्सप्रेसवे पर क्यों हो रहा था? हालांकि, अभी टोल बूथ शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे के टोल बूथ पर भी इस जुगाड़ को नहीं रोका गया। इसी के कारण यह है एक्सप्रेसवे पर चढ़ने पर कामयाब हो गया। फिलहाल, सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

राजस्थान में जुगाड़ वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद भी दौसा सहित अनेक जिलों में इस अवैध वाहन का धड़ल्ले से संचालन होता है। सोमवार को यह अवैध वाहन एक्सप्रेसवे पर जाने में भी कामयाब हो गया। इसके कारण यह हादसा हो गया।

पूरी दुनिया का चुनींदा एक्सप्रेसवे लेकिन हादसा जुगाड़ से...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक दिन पहले उद्घाटन के दौरान जमकर खूबियां प्रदर्शित की गईं। कहा गया कि पूरी दुनिया में यह एक्सप्रेसवे भारत की शान रहेगा। लेकिन इस भारत की शान पर दूसरे ही दिन हादसा हो गया और यह हादसा भी एक अवैध वाहन से हुआ है। जो निश्चित रूप से राजस्थान की सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

आखिर राजस्थान में इस तरह के अवैध वाहन धड़ल्ले से क्यों चलते हैं? वहीं, एनएचएआई भी इस पूरे मामले में जिम्मेदार है। जब देश का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला एक्सप्रेसवे है तो उस पर जुगाड़ को चढ़ने से क्यों नहीं रोका गया?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें