फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार के बाद सक्रिय हुआ मानसून, तरबतर हुए कई इलाके

Wed, 12 Jul 2017 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में बारिश का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में मानसून कई दिन के इंतजार के बाद आज सक्रिय हुआ। मौसमी तंत्र बनने से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। ऐसे में गरमी और उसम से राहत मिली। 
विज्ञापन


आज राजधानी जयपुर, दौसा, भरतपुर, झुंझुनू और उदयपुर समेत कई जिलों में बादल मेहरबान हुए। इससे इन जिलों में मौसम खुशगवार हो गया। राजस्थान में मानसून 27 जून को दस्तक देने के पांच-छह दिन बाद ही कमजोर पड़ गया था। दो जुलाई के बाद बारिश नहीं हुई। इससे किसानों के चेहरे पर भी बारिश की अनिश्चता को लेकर मायूसी छा गई थी। 

हालांकि अभी भी मौसम विभाग को यहीं कहना है कि फिलहाल बूंदाबांदी एवं छितराई बारिश से ही लोगों को संतोष करना पड़ेगा। पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं के बाद ही अच्छी बारिश की स्थितियां बन पाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें