फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के मौके पर राहत बनकर आई बारिश,गुलाबीनगर तरबतर

Mon, 26 Jun 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर के जेएलएन रोड का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद के पावन अवसर पर सोमवार को गुलाबीनगर में दोपहर को बारिश हुई। सुबह जहां नामजियों द्वारा धूप में सड़क पर बैठकर नमाज अता करने के दौरान बादलों ने लोगों को छांव दी तो वहीं उसके बाद दोपहर तक एकाएक मौसम बदल गया और कुछ देर तेज बारिश के बाद हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। ईद पर छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग मौसम का लुत्फ लेने के लिए घरों से बाहर निकले और शहर के नाहरगढ़,जलमहल,गौरव टावर में लोगों की खासा भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जयपुर में 30 तक आएगा मानसून

छितराई बारिश के बाद एयरपोर्ट रोड का नजारा - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में मानसून के सक्रिय होने के बाद अब जल्द ही इसके राजस्थान में आने की संभावना है। यदि बात की जाए जयपुर संभाग की तो यहां मानसून के 30 जून तक पहुंचने की संभावना है। उससे पहले यहां कम दबाव का क्षेत्र बने रहने से यूं ही छिटपुट बारिश होने का दौर चलता रहेगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें