उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे का नया टाइम टेबल एक नवंबर से लागू होगा। रेलवे प्रशासन ने नई समय सारणी में कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
जानकारी के अनुसार, नए टाइम टेबल में कुछ ट्रेन ऐसी हैं, जिनकी गति बढ़ाई जाएगी। इसके चलते ये ट्रेनें अपने मौजूदा समय से पहले नए निर्धारित किए गए शेड्यूल के अनुसार संचालित होगी।
इसका फायदा यात्रियों को होगा। वे अपनी मंजिल पर अब कम समय में पहुंच सकेंगे। हालांकि रेल यात्रा करने से पहले ट्रेन के सही समय के बारे में अधिकारिक तौर पर रेलवे से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। नई समय सारणी 1 नवम्बर 2017 से लागू होगी।
एक घंटे तक बचेगा समय
indian railway
रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार, इन 27 ट्रेनों की गति में बदलाव किया गया है। जिसके चलते अब ये ट्रेनें यात्रियों के सफर का एक घंटे तक का समय बचाएंगी।
1. गाडी संख्या 22475, बीकानेर-कोयम्बटूर- 50 मिनट
2. गाडी संख्या 22497, श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली - 01 घण्टा 05 मिनट
3. गाडी संख्या 22498, तिरूचिरापल्ली-श्रीगंगानगर - 01 घण्टा
4. गाडी संख्या 14661, जोधपुर-बाडमेर - 25 मिनट
5. गाडी संख्या 14809, जैसलमेर-जोधपुर - 15 मिनट
6. गाडी संख्या 14810, जोधपुर-जैसलमेर - 30 मिनट
7. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर - 30 मिनट
8. गाडी संख्या 15624, कामख्या-भगत की कोठी - 15 मिनट
9. गाडी संख्या 16587, यषवन्तपुर-बीकानेर - 20 मिनट
10. गाडी संख्या 17037, सिकन्दराबाद-बीकानेर - 10 मिनट
11. गाडी संख्या 19056, जोधपुर-वलसाड - 15 मिनट
12. गाडी संख्या 54701, भटिण्डा-लालगढ़ - 35 मिनट
13. गाडी संख्या 54702, लालगढ़-अबोहर - 20 मिनट
14. गाडी संख्या 54704, जोधपुर-भटिण्डा - 10 मिनट
15. गाडी संख्या 54752, श्रीगंगानगर-रेवाडी - 15 मिनट
16. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी - 10 मिनट
17. गाडी संख्या 54810, जोधपुर- रेवाडी - 40 मिनट
18. गाडी संख्या 59601, मारवाड जं.-अजमेर - 15 मिनट
19. गाडी संख्या 59602, अजमेर-मारवाड जं. - 15 मिनट
20. गाडी संख्या 59607, अजमेर-पुष्कर - 25 मिनट
21. गाडी संख्या 59608, पुष्कर-अजमेर - 20 मिनट
22. गाडी संख्या 59717, फुलेरा-रेवाड़ी - 10 मिनट
23. गाडी संख्या 59718, रेवाडी-फुलेरा - 10 मिनट
24. गाडी संख्या 59730, रेवाडी-सीेकर - 45 मिनट
25. गाडी संख्या 74838, पालनपुर-जोधपुर - 30 मिनट
26. गाडी संख्या 74841, जोधपुर-भीलड़ी- 10 मिनट
27. गाडी संख्या 74842, भीलड़ी-जोधपुर - 30 मिनट