फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की मौसी के परिवार वालों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Wed, 19 Jul 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दादी इंदिरा गांधी की मौसी के परिवार वालों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बाहर आते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राहुल गांधी आज राजस्थान दौरे पर रहे। बांसवाड़ा में आयोजित सभा को सम्बोधित करने के बाद राहुल गांधी वहां से सीधे एरोप्लेन के जरिये जयपुर पहुंचे और यहां इंदिरा गांधी की मौसी के परिवार वालों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे सी-स्कीम स्थित स्वरूप काटजू के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। स्वरूप काटजू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौसी रही हैं और अब उनके परिवार वाले यहां करीब 1950 से रह रहे हैं।

बताया जाता है कि राहुल गांधी इस परिवार को अपने खास लोगों की तरह मानते हैं। ऐसे में जब भी उनका यहां जयपुर आना होता है तो वे समय निकालकर काटजू परिवार से मिलने पहुंचते हैं। राहुल गांधी इस परिवार से मिलने पहले भी कई बार आ चुके हैं और उनकी मां सोनिया गांधी भी यहां काटजू परिवार से मिलने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि, यहां जयपुर में रहने वाले लोग काटजू परिवार के तीसरी—चौथी पीढ़ी के हैं। राहुल गांधी जब काटजू परिवार के घर पहुंचे तो उन्होंने यहां एक बुजुर्ग महिला को गले लगाया और फिर अंदर कमरे में उनके साथ मिलने पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे रुके राहुल ने अपने मन की बातें साझा कीं और यह केवल एक पारिवारिक मुलाकात तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

निजी रखी गई मुलाकात, नहीं गया कोई भीतर

दादी इंदिरा गांधी की मौसी के परिवार वालों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बाहर आते हुए - फोटो : Amar Ujala
मुलाकात इतनी निजी रखी गई कि कोई भी राजनीतिक क्षेत्र से सम्बंध रखने वाला व्यक्ति राहुल गांधी के साथ भीतर नहीं गया। यहां तक कि प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष सचिन पायलट तक बाहर खड़े रहे। जानकारी के अनुसार, स्वरूप काटजू परिवार को राहुल गांधी ने अपने परिवार की तरह माना है।

काटजू परिवार की सादगी का भी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां करीब 60 सालों से जयपुर में रहने के बावजूद इस घर के लोगों ने कभी राजनीतिक रिश्तों को लेकर कोई रुआब नहीं जताया। यहां तक कि आस-पड़ौस में रहने वाले लोगों को भी इनकी राजनीतिक रिश्तों की कोई जानकारी नहीं।

केवल साधारण से एक घर में रहने वाले इस परिवार ने कभी कोई इच्छा गांधी परिवार के सामने नहीं जताई। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कई बार काटजू परिवार से हालचाल जानने के लिए आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें