फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसे डरकर यूपी की भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया - राहुल

Wed, 19 Jul 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर-प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमसे डर कर ही वहां की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। राजस्थान में जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा हम सरकार को सोने नहीं देंगे।
विज्ञापन


राजस्थान के उदयपुर संभाग के जनजाति बहुल जिले बांसवाड़ा में आज आयोजित हुई किसान आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक ने 24 घंटे में किसानों के कर्ज माफ कर दिए, इससे डरकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने कर्ज माफ किया।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने किसान का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा में किसानों की समस्या पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन वहां मौका नहीं दिया गया। कांग्रेस ने दो करोड़ किसानों से एक प्रॉब्लम पीटिशन भरवाया जिसमें सिर्फ कर्ज माफी की मांग सामने आई। इस आंकड़े को हमने सरकार को दिया, लेकिन हमारी बात नहीं मानी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का रोजगार और किसानों की जमीन छीनी - राहुल

बांसवाड़ा रैली में महिलाएं भी राहुल गांधी को सुनने आईं - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं का रोजगार और किसानों की जमीन छीन रही है। मेक इन इंडिया से न तो शहरी तबके को और न ही किसान को रोजगार मिला। मेक इन इंडिया खोखला वादा है।

उन्होंने कहा मेक इन इंडिया के तहत 2 करोड़ रोजगार का वादा किया गया था, लेकिन अब मोदी सरकार ही कहती है कि तीन साल में एक लाख से भी कम रोजगार पैदा हो पाए हैं। सरकार ने आदिवासियों को रोजगार नहीं दिया, मदद नहीं दी और उनकी जमीन भी छीन ली। मोदी सरकार किसान, युवा, मजदूर और छोटे व्यापारियों को भूल गई है।

साथ ही कहा कि राज्य में जहां पर भी किसानों के लिए आंदोलन होगा, वे वहां पर जाएंगे। राहुल को सुनने के लिए राजस्थान के ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और गुजरात के किसानों ने बांसवाड़ा की ओर रुख किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें