फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए घायल हुए सैनिक के घर दो साल से पसरा अंधेरा

Thu, 31 Aug 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जनसुनवाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश की रक्षा में घायल हुए पूर्व सैनिक का परिवार बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अंधेरे में रहने को मजबूर है। दो साल से वह बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत की जनसुनवाई में सामने आया। जिसे सुनकर राणावत खफा हो गए। उन्होंने एमडी को सात दिन में कनेक्शन करवाने के आदेश दिए। ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत इन दिनों अजमेर जिले में जनसुनवाई करने आए हुए हैं। आज हाथीभाटा पावर हाउस में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई में कई मुद्दे आए। भूतपूर्व सैनिक मौर्यलाल यादव की पत्नी शशीप्रभा यादव ने बताया कि उसके पति 1971 की लड़ाई में सेना में रहते हुए घायल हो गए थे।

इसके बाद उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी गई थी और साढ़े 18 बीघा जमीन भी अलाॅट की गई थी। इस जमीन पर बिजली के कनेक्शन के लिए 2 साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें अंधेरे में जीवनयापन करना पड़ रहा है। मामले में राणावत ने यादव की पत्नी को 7 दिन में कनेक्शन करवाने का आश्वासन दिया। राणावत ने बताया कि जनसुनवाई में ट्रिपिंग सहित अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं जिन्हें दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें