फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की मांग को लेकर RPSC के सामने बेरोजगारों ने तले पकौड़े

Wed, 14 Feb 2018 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरपीएससी कार्यालय के बाहर पकौड़े तलकर विरोध जताते युवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में सरकारी नौकरी देने के लिए बनाए गए संवैधानिक आयोग के प्रति युवाओं में खासी नाराजगी है। ये नाराजगी आज युवाओं ने आयोग के कार्यालय के सामने पकौड़े तलकर जताई।
विज्ञापन


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरपीएससी का पुतला दहन करके अपना रोष जताया। यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेरोजगारों को पकौड़े तलने की सलाह दी थी। इसी को लेकर बेराजगार पकौड़ा सेंटर खोलकर प्रतीकरूपी सीएम, पीएम और आरपीएससी को पकौड़ों का भोग भी लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें