फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काॅलेज के गेट पर छात्रों ने क्यों लगाया ताला, जानिए

Wed, 12 Jul 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर के केकड़ी राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने आज मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इसके बाद छात्र यहां नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने यहां तहसीलदार को कलक्टर के नाम ज्ञापन देकर हर संकाय में 25 फीसदी सीटें बढ़वाने की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सांवरलाल चैधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने काॅलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने काॅलेज के गेट पर प्रदर्शन कर सीटें बढ़वाने की मांग रखी। चौधरी ने बताया कि अब तक कुछ ही लोगों का एडमिशन हो सका है। ऐसे में मध्यम वर्ग के स्टूडेंट्स प्रवेश से वंचित रह गए हैं। उधर, छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने उनकी मांग को कलक्टर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने काॅलेज द्वार से ताला खोला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें