फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में अनशन पर बैठे हैं ये अधिकारी, जानिए क्यों

Thu, 01 Jun 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा संघ के बैनर तले लंबित चल रही मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से वाणिज्यिक अधिकारियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। दस दिवसीय अनशन के बाद भी मांगे नहीं माने जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा संघ के मीडिया प्रभारी गोविंद चौहान ने बताया कि जीएसटी में कैडर सुधार में हो रही विसंगतियों के विरोध में दस दिवसीय अनशन शुरू किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से तीन मांगे हैं जिनमें जीएसटी में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी को ग्रेड पे 5400 दी जाए और सहायक आयुक्त बनाया जाए, जीएसटी व्यवस्था में सभी पद राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के अधिकारियों को ही दिए जाएं। साथ ही, विभाग के किसी भी पद पर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों को डेपुटेशन पर नहीं लगाया जाए। यदि उक्त मांगे 10 जून तक मांग ली जाती है तो अनशन के बाद सभी अधिकारी काम पर लौट जाएंगे और यदि मांगे नहीं मानी गई तो काम ठप करके जीएसटी व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें