फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे ये क्या! जूते के डिब्बे पर तिरंगा देख भड़के लोग, हंगामा

Sun, 28 May 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विवादित डिब्बा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा शहर के झालावाड़ रोड स्थित सिटी माॅल के पालिका बाजार में एक शोरूम में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। इसका कारण यहां शोरूम में जूतों के डिब्बों पर तिरंगे जैसा रंग—रूप था।
विज्ञापन


दरअसल, यहां सिटी माॅल की शाॅप नं. बी-24 में बेचने के लिए लाए गए जूतों के डिब्बों पर तिंरगे जैसा रंग और रूप दिया गया है। ऐसा यहां एक डिब्बा नहीं, बल्कि दर्जनों डिब्बों पर दिखाई दिया। ऐसे में यहां खरीददारी करने आए लोगों ने आसपास के लोगों तक इस बात को पहुंचा दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता शोरूम पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। कांग्रेस नेता क्रांति तिवारी ने शोरूम मालिक महेश को मौके पर बुलाया और इन डिब्बों को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई। साथ ही इस घटना को देशद्रोह की श्रेणी का बताया। हंगामा बढ़ता देख शोरूम मालिक ने भी अपनी गलती मान ली। हालांकि, इससे पहले वह धड़ल्ले से इन्हीं डिब्बों में जूते बचे रहा था।

गौरतलब है कि डिब्बे पर तिरंगे का कोई छोटा मानोग्राम नहीं था, बल्कि पूरे डिब्बे पर ही तिरंगा बना हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विज्ञान नगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। प्रशासन से स्वयं इस मामले में संज्ञान लेने की बात कहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, शोरूम मालिक महेश का कहना है कि हमसे गलती हुई है। हमारा इन डिब्बों पर ध्यान नहीं गया। आगे से ऐसा नहीं होगा। हम सभी डिब्बों को यहां से हटवा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें