फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में पुजारी ने खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसे, मंदिर समिति से चल रहा था विवाद

Thu, 18 Aug 2022 02:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी ने खुद पर तेल छिड़कर आग लगा ली। पुजारी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जयपुर में पुजारी ने लगाई आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर से एक पुजारी ने तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग में पुजारी बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में पुजारी को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मुरलीपूरा थाना इलाके के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी रहता था। पुजारी गिर्राज शर्मा का मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के सदस्य पुजारी को जबरन हटाना चाहते थे। इसी कारण आए दिन पूजारी को परेशान किया जा रहा था। उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे।

सूचना पर मुरलीपूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं एसीपी प्रमोद स्वामी ने मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक महीने पहले भी भरतपुर में साधु विजय दास ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था। उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साधु ने ब्रज क्षेत्र के नगर और पहाड़ी इलाके में अवैध खनन, वनों की कटाई और ओवरलोडिंग के विरोध में आत्महत्या कर लिया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें