फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा छाबड़ा ने अनशन तोड़ा, शराबबंदी को लेकर मंत्री ने दिलाया ये भरोसा

Fri, 16 Feb 2018 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शराबबंदी की मांग कर रही पूजा छाबड़ा का अनशन तुड़वाया
विज्ञापन

पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर छह दिन से आमरण अनशन पर बैठी पूजा छाबड़ा ने आज शाम अनशन तोड़ दिया। 

विज्ञापन


छाबड़ा ने यह अपना अनशन सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी की ओर दिए आश्वासन के बाद तोड़ा। राजस्थान में पूर्ण शराबबंदी की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर छाबड़ा आमरण अनशन कर रही थी। कल तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, चतुर्वेदी ने छाबड़ा को भरोसा दिलाया है कि रात आठ बजे बाद शराब की दुकान बंद किए जाने संबंधी नियमों की सख्ती से पालना की जाएगी। साथ ही जहां से शराब की दुकान बंद करने के लिए प्रस्ताव पास होगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शराबबंदी की मांग को लेकर पूजा छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं समेत विधानसभा पर भी धरना दिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शहर से दूर ले जाकर छोड़ दिया था। अगले दिन फिर से वे आमरण अनशन पर बैठ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें