फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत

Fri, 19 May 2017 08:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार की देर रात्रि को मौसम में बदलाव से काफी राहत मिली है। देर रात्रि प्रदेश के कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद तापमान में एक—दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित आसपास के कई जिलों में रात्रि करीब 10 बजे धूल भरी आंधी चली व इसके बाद बारिश हुई। रात्रि में हुई बारिश के बाद जयपुर का तापमान करीब 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह प्री—मानसून की दस्तक नहीं है। प्री—मानसून का असर इस माह के अंत तक ही देखने को मिलेगा। जबकि राजस्थान में मानसून दस जून  के बाद ही दस्तक देगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें