फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पीसीसी चीफ डोटासरा ने नियुक्त किए 122 मंडल अध्यक्ष, नौ जिलों में दी गईं संगठनात्मक नियुक्तियां

Mon, 06 Feb 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के मंडल और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें 122 मंडल और उनके मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 122 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के नौ जिलों में ये नियुक्तियां की गई हैं। इनमें बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, सिरोही और टोंक जिलों के मंडल शामिल हैं।

विज्ञापन




प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक कार्य में जुट जाने का आह्वान किया है। देखें लिस्ट...
विज्ञापन


विज्ञापन


नौ जिलों में 122 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए...

अलवर जिले में 33, बीकानेर में 11, चित्तौड़गढ़ में 11, डूंगरपुर में 22, झालावाड़ में 11, जोधपुर में 11, सिरोही में 11, टोंक में 12 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब तक 840 मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर चुकी है। मौजूदा 122 मंडल अध्यक्ष की लिस्ट से पहले तीन और लिस्ट जारी की जा चुकी हैं।



इससे पहले तीसरी लिस्ट में 107, दूसरी लिस्ट में 243 और पहली लिस्ट में 368 मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें