फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले- राहुल गांधी पर भगवान राम का आशीर्वाद,यात्रा को जनता रेस्पांस दे रही

Sun, 18 Dec 2022 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, राहुल गांधी पर भगवान राम का आशीर्वाद है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को जनता खूब रेस्पांस दे रही है।

विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और जोधपुर के भूंगरा में हुए गैस हादसे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी पर भगवान राम का आशीर्वाद है और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को जनता बहुत रेस्पांस दे रही है। बीजेपी के नेता तो ये कहते थे कि बीजेपी नहीं होती तो भगवान राम समुद्र में होते। राहुल गांधी ने इनसे कहा है कि इन्होंने तो सीता माता का नाम ही भगवान राम से अलग कर दिया। हम तो जय सियाराम बोलते हैं, जबकि बीजेपी वाले जय श्रीराम का नारा लगाते हैं। खाचरियावास ने रविवार को मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार पर जमकर निशाने साधे।

जोधपुर के भूंगरा में गैस हादसे की दोषी तेल कम्पनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाचरियावास ने कहा, मौके पर एचपीसीएल और इंडेन के गैस सिलेंडर थे और इन दोनों कम्पनियों से पीड़ितों को अलग से आर्थिक सहायता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए कम्पनियों की बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाला एक भी एजेंसी नहीं बचेगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मंत्री खाचरियावास ने कहा, किसी भी कंपनी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि यदि वो बड़ी कंपनी है तो बच जाएगी। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने सात लाख रुपये का पैकेज प्रति व्यक्ति दिया है।

विज्ञापन




विशेष पैकेज भी देंगे...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ितों से मुलाकात की है और यदि विशेष पैकेज भी देना हुआ तो सरकार वो भी देगी। इसके लिए भी मैनें सीएम से बात की है। किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए कंपनियों की लापरवाही जिम्मेदार है। मंत्री ने आरोप लगाया कि बीपीसीएल वाले तो प्राइवेट कंपनियों से रिफिल करवाते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो भारत सरकार के पास इन कंपनियों पर कार्रवाई का अधिकार है, हमारे पास जितना पावर होगा, हम उतनी कार्रवाई जरूर करेंगे। किसी भी कंपनी को नहीं छोड़ेगे।

गहलोत सरकार ने दी जनता को राहत...
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि गहलोत सरकार के चार साल बनाम मोदी सरकार के आठ साल पर फैसला होना चाहिए कि किसने अच्छा काम किया। मोदी सरकार और हमारी सरकार की ओर से दिए गए रोजगार को देखना चाहिए। भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने साल 2014 में फूड गारंटी का अधिकार पब्लिक को दिया था। आज भी साल 2011 की जनगणना के अनुसार गेहूं मिल रहा है, जबकि वह वर्तमान जनसंख्या के अनुसार मिलना चाहिए। आज आटे पर अलग टैक्स हैं और परांठे पर अलग टैक्स है। बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा फेल हो चुकी है। गहलोत सरकार ने 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया है। आज क्रूड आयल के दाम बहुत कम हुए, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए गए हैं। राजस्थान में तो 36 लाख घरों में बिजली का जीरो बिल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें