फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी राजस्थान में ड्रामा करने आ रहें है - टीटी

Thu, 03 Aug 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए राजनीतिक पार्टीयां सामने कम आती है लेकिन ऐसे मामलों पर राजनीति जरुर की जाती है।
विज्ञापन



राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई हैं। इन क्षेत्रों में फिलहाल राहत कार्य जारी है। वहीं नेताओं के भी इन क्षेत्रों में लगातार पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जालोर के सांचोर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।


राहुल गांधी के इस दौरे को भाजपा नेता ड्रामेबाजी करार दे रहें है। राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी का कहना है राहुल गांधी का दौरा केवल ड्रामा है। टीटी के अनुसार मुख्यमंत्री पहले ही सभी प्रकार की राहत बाढ़ पीड़ितों का मुहैया करा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबानी जंग है जारी

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करती सीएम राजे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थी। तब पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा था कि मुख्यमंत्री हवा में आई और हवा में ही चली गई।



वहीं  राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने कमर कस ली हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जालोर में डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे विशेष विमान से बाड़मेर पहुंचेंगे।


इसके बाद वे हैलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सांचौर जाएंगे। जहां उनका बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद गांधी यहां से सीधा गुजरात के बनासकांठा जाएंगे। गौरतलब है कि बनासकांठा में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें