फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के 33 जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त, 8 जनवरी को तैयारी बैठक

Fri, 06 Jan 2023 02:57 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से 2 महीने का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान गांव, ब्लॉक ,जिला और राज्य स्तर पर चलाएगी। इसके लिए राजस्थान के सभी 33 जिलों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए गए हैं ।
 
विज्ञापन
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए 33 जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के 33 जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त
विज्ञापन

8 जनवरी को वॉर रूम में तैयारी बैठक, 26 जनवरी से 2 महीने चलेगा अभियान

सार-
कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से 2 महीने का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान गांव, ब्लॉक ,जिला और राज्य स्तर पर चलाएगी। इसके लिए राजस्थान के सभी 33 जिलों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए गए हैं ।

विस्तार- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए  26 जनवरी से 26 मार्च तक कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया है। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अभियान के लिए सभी 33 जिलों में कांग्रेस नेताओं की जिला कॉर्डिनेटर्स के तौर पर नियुक्तियां कर दी हैं। जिन्हें निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को सफल बनाने के लिए अपने गांव और ब्लॉकों में प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कॉर्डिनेट करें। साथ ही संबंधित जिले में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की डिटेल रिपोर्ट और अखबारों, न्यूज की कटिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जरूर भिजवाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के 33 जिला कॉर्डिनेटर की लिस्ट
 
कांग्रेस नेता   जिला कॉर्डिनेटर
डॉ खानूं ख़ां बुधवाली जयपुर
डूंगरराम गैदर जोधपुर
सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भीलवाड़ा
रामसहाय बाजिया श्रीगंगानगर
रामसिंह राव डूंगरपुर
किशनलाल जैदिया हनुमानगढ़
कीर्ति भील बाड़मेर
लक्ष्मण कड़वासरा जैसलमेर
महेश शर्मा टोंक
मुमताज मसीह अजमेर
शंकर यादव प्रतापगढ़
अर्चना शर्मा दौसा
संदीप सिंह चौधरी उदयपुर
सतवीर चौधरी सवाईमाधोपुर
रमेश बोराणा जालोर
महेंद्र गहलोत सीकर
उर्मिला योगी नागौर
असलम फारुकी बारां
जगदीशराज श्रीमाली राजसमंद
पंकज मेहता झालावाड़
सुरेंद्र दादरी चूरू
पवन गोदारा बीकानेर
बृजकिशोर शर्मा भरतपुर
महावीर सोगानी अलवर
मंजू शर्मा झुंझुनूं
मीनाक्षी चंद्रावत चित्तौड़गढ़
राजेंद्र सिंह सोलंकी सिरोही
अवधेश दिवाकर बैरवा करौली
सत्येंद्र भारद्वाज कोटा
मदनगोपाल मेघवाल धौलपुर
उमाशंकर शर्मा बूंदी
संगीता बेनीवाल पाली
सुशील पारीक बांसवाड़ा
विज्ञापन

8 जनवरी को पीसीसी वॉर रूम में तैयारी बैठक

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में कांग्रेस के वॉर रूम में 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे तैयारी बैठक बुलाई गई है।  जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी आर.सी. खोटिया भी शामिल होंगे। बैठक में गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर अभियान की स्ट्रैटेजी और रूटमैप दोनों तैयार किए जाएंगे। बैठक में पीसीसी पदाधिकारी, 2019 लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी, 2018 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, मौजूदा और निवर्तमान जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के नवनियुक्त जिला कॉर्डिनेटर हिस्सा लेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें