राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में 22 फरवरी को उदयपुर, 23 फरवरी को कोटा, 24 फरवरी को अजमेर और पाली, 25 फरवरी को जोधपुर, 26 फरवरी को बीकानेर और आखिर में 27 फरवरी को झुंझुनू और जयपुर में संवाद कार्यक्रम होगा। आप राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा, राजस्थान में बदलाव की जरूरत है और यह तभी संभव है जब हमारा संगठन मजबूत होगा। जबसे हमने राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।
राज्यसभा सांसद पाठक ने कहा, लगातार लोग आप से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन का हिस्सा बनें और जनता के हित के लिए राजस्थान में बदलाव की ओर काम करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता में विश्वास रखती है। इसलिए हम चाहते हैं कि सभी कार्यकर्ता इस संवाद के जरिए अपने मन की बात खुलकर हमसे साझा करें।
इस संवाद कार्यक्रम के जरिए हमें कार्यकर्ताओं को समझने में मदद मिलेगी और वह भी हमें समझ सकेंगे। किसी भी मजबूत संगठन के लिए तालमेल बहुत जरूरी है। तालमेल अच्छा होगा तभी चुनाव की नीव मजबूत बनेगी। राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं आप विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अभी चुनाव में एक साल का समय है। इसलिए इस पूरे समय में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है। संगठन के एक-एक साथी से सुझाव लेंगे और फिर बैठकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।