फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 10 Jul 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
ड्राय स्टेट गुजरात में तस्करी कर शराब ले जाने के मामलों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। यह शराब मुख्यत: हरियाणा और पंजाब से ले जाई जाती है।
विज्ञापन



ऐसे ही एक मामले में बीती रात्रि चुरू की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 33 लाख रुपए कीमत की शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार शराब के करीब 855 कार्टन बरामद किए गए है, जो एक कंटेनर में भरे हुए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। गौरतलब है कि पिछले करीब दो माह में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में गुजरात ले जाई जाने वाली अवैध शराब की कई खेप पुलिस ने पकड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें