फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका तो आश्रम में ही मिला उसका पति

Wed, 31 May 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आश्रम पहुंचा पुलिस—प्रशासन का जाप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के चौपासनी चौखा गांव स्थित आध्यात्मिक विज्ञान सत्संग केन्द्र आश्रम के मुखिया गुरु रामलाल सियाग की पत्नी ने अपने ही पति को बंधक बनाने और नजरबंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गुरु रामलाल की पत्नी चुन्नीदेवी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर कोर्ट के आदेश पर बुधवार को एसडीएम जोधपुर और पुलिस ने आश्रम में जाकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गुरु रामलाल सियाग आश्रम में ही मिले, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने व बोलने में असमर्थ होने के कारण एसडीएम ने मामले में मेडिकल बोर्ड गठित करने के बाद बयान लेने के निर्देश दिए। प्रथम दृष्टया मामला आश्रम के उतराधिकार को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

आध्यात्मिक विज्ञान सत्संग केन्द्र के मुखिया और संचालक रामलाल सियाग बुजुर्ग है। लंबे समय से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस बीच उसकी पत्नी चुन्नी देवी ने कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें आश्रम में ही बंधक या नजरबंद करने का अंदेशा जताया। इस पर कोर्ट के ओदश पर एसडीएम और राजीव गांधी नगर थाना पुलिस आश्रम पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आश्रम की करोड़ों रुपए की सम्पत्ति है। ऐसे में यह पूरा मामला आश्रम के उत्तराधिकार को लेकर हो सकता है। अब रामलाल के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें