फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार लोगों पर केस दर्ज, गैंगस्टर के गांव में 18 तक कर्फ्यू

Sat, 15 Jul 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद भी अभी तक उसके गांव में कर्फ्यू लगा हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी प्रकार के उपद्रव को रोकने के लिए कर्फ्यू 18 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन



वहीं सांवराद गांव में श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने 11 राजपूत नेताओं सहित 12 हजार से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया हैं। जबकि जीआरपी ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पांच हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

जिन राजपूत नेताओं पर केस दर्ज किया गया है उनमें सुखदेव गोगामेड़ी, वकील एपी सिंह, हनुमान खांगटा, महिपाल सिंह, योगेन्द्र कटार, दुर्ग सिंह चौहान, रणजीत मांगला, रणजीत सिंह गेडिया, रणवीर सिंह गुढा और हतेन्द्र सिंह सम्मलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में बैठी बेटी पर भी मामला दर्ज...

आनंदपाल सिंह।
इसके अतिरिक्त गैंगस्टर आनंदपाल ​की बेटी चीनू के​ खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। चीनू फिलहाल दुबई में है। इन सभी पर पुलिसवालों पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महिला अफसर से छेड़छाड़ जैस गंभीर आरोप है। इन सभी पर 22 धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए है।

गौरतलब है 12 जुलाई को गैंगस्टर आनंदपाल के गांव में श्रद्धांजलि सभा के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था।

इस दौरान हुई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों में 20 से अधिक पुलिसकर्मी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें