दुष्कर्म जैसे मामलों में पुलिस की असंवदेनहीनता आए दिन देखने को मिलती है। हाल ही में जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता को पुलिसकर्मी आॅटो में अस्पताल ले गए थे।
वहीं अब नया मामला चुरु के सादुलपुर में सामने आया है। यहां बीती रात्रि तीन वाल्मिकी मौहल्ले के लोगों ने तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया तब जाकर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। दरअसल इस मौहल्ले के एक युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने पहले उसका अपहरण किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी की शिकायत लेकर मौहल्ले के लोग थाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उनके साथ अभ्रदता की व धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद एक पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।