पुलिस बयान में उल्लेख किया गया है कि एसएचओ संजय कुमार का बयान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रावतभाटा की अदालत में दर्ज किया गया है और इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च के लिए निर्धारित की गई है।
अक्सर देखा जाता है सत्तारूढ़ पार्टी के नेता सरकार का डर दिखाकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है यहां एक पुलिस अधिकारी ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के खिलाफ एसीजेएम अदालत में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि विधायक ने आपराधिक अतिचार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए गाली गलौज, धमकी और दबाव बनाया।
विज्ञापन
सात मिनट लंबा ऑडियो क्लिप वायरल
भैंसरोडगढ़ थाने के एसएचओ संजय कुमार और बेगुन (चित्तौड़गढ़) के आरोपी कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के बीच शुक्रवार को कथित फोन कॉल का 7.37 मिनट लंबा ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। इसके बाद विपक्षी भाजपा ने सदन में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग की।
गालियों से भरे 30 मिनट के वायरल ऑडियो में चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी एसएचओ को 100 से ज्यादा बार गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर विधायक ने कहा कि, ऑडियो से छेड़छाड़ की गई है, मैं तो कभी गालियां देता ही नहीं हूं।
विज्ञापन
इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी
शनिवार को जारी एक पुलिस बयान में उल्लेख किया गया है कि एसएचओ संजय कुमार का बयान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रावतभाटा की अदालत में दर्ज किया गया है और इस केस की अगली सुनवाई सात मार्च के लिए निर्धारित की गई है।
एसएचओ ने इससे पहले चित्तौड़गढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन को विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी और अनुरोध किया था कि उनका तबादला पुलिस लाइंस में कर दिया जाए।