अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जुर्म करने के बाद वे भागने के स्थान पर आराम से शहर में घूमते नजर आते हैं। इससे ही कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
दरअसल सोमवार देर रात्रि को राजस्थान के अलवर शहर में चार मासूम बच्चों व उनके पिता की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पुलिस को मिली एक सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र के एक दुकान के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि दो व्यक्ति मृतक की स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे।
इसके बाद एक आरोपी ने आराम से दुकान के नजदीक स्थित एक प्याऊ पर खून से सने हाथ और मुंह धोया। वहीं दूसरा आरोपी पास की दीवार फांदकर मण्डी के अंदर चला गया।