फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पॉजिटिव निकली स्पा सेंटर में धरी गई लड़की, चल रहा था सैक्स रैकेट

Sat, 29 Jul 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
prostitution
विज्ञापन
पुलिस ने एक स्पा सेंटर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर युवतियों को धरा, इसके बाद एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने खलबली मचा दी है। इस स्पा सेंटर में धरी गई युवती का जब पुलिस ने मेडिकल करवाया, तो पता चला कि धरी गई युवतियों में से एक एचआईवी पॉजिटव है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली ये सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची, तभी उन लोगों में हड़कम्प मच गया, जो संबंधित स्पा में गलत काम के लिए जाते थे। मामला कोटा के गुमानपुरा और जवाहर नगर में स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़ा है।

इस सेक्स रैकेट को पुलिस ने पकड़ा और लिप्त आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवतियों का मेडिकल टेस्ट करवाया गया, तो रिपोर्ट देख पुलिस सकते में आ गई। देह व्यापार में लिप्त एक युवती एचआईवी पॉजीटिव निकली।
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस को आशंका है कि इस युवती के सम्पर्क में जो लोग आए थे, उन्हें भी इससे खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

दूसरी युवती के बारे में भी पता चला कुछ एेसा कि...

HIV TEST
बताया जा रहा है कि संक्रमित युवती कोटा के सेंट्रल जेल में है। इसकी एचआईवी से जुड़ी काउंसलिंग भी की जा चुकी है। इसके बाद से युवती का इलाज शुरू होगा।

पुलिस और चिकित्सा विभाग की चिंता यह है कि इस युवती के सम्पर्क में आने वाले लोगों की मेडिकल जांच किस तरह होगी। इस समस्या का समाधान पुलिस को नजर नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि लोग अपने आप ही यदि एचआईवी संक्रमण से जुड़ा अपनी जांच करवा लें। विभाग इस बारे में किसी तरह की अधिकृत जानकारी नहीं दे रहा है।

उधर दूसरी तरफ मेडिकल जांच में दूसरी युवती के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। युवती की सोनोग्राफी करवाई गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कोटा के गुमानपुरा और जवाहर नगर इलाके में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा था, जहां से थाईलैंड और नागालैंड की युवतियां पकड़ी गई थीं, जो स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें