फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी को ससुराल ले जाने से रोका, तो दामाद ने सास का किया बुरा हाल...

Thu, 28 Sep 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सास को पीटता युवक
विज्ञापन
एक दामाद ने अपनी सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर नाबालिग पत्नी को जबरन उठाकर ले गया। इस मां ने अपनी बेटी को दामाद और उसके दोस्त के चंगुल से छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर जिले का है। यहां के बाप क्षेत्र के निवासी आमद खान ने अपनी बेटी की शादी कई वर्ष पूर्व गांव के ही शौकत के साथ की थी। लेकिन लड़की 18 वर्ष की नहीं हुई थी, इसलिए ग्रामीण परंपारनुसार परिजन उसका गौना करने को तैयार नहीं थे।

लेकिन लंबे समय से शौकत ससुराल पक्ष पर लड़की को भेजने का दबाव बना रहा था। जिसे उसके सास व ससुर टालते रहे। लेकिन कुछ दिन पूर्व शौकत अपने दोस्त के साथ ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन

अपनी सास को घसीटा, हाथों और डंडों से मारा

आरोपी।
परम्परा को तोड़ते हुए जब शौकत अपनी नाबालिग पत्नी को लेने पहुंचा, तो उसका ससुर (नाबालिग का पिता) मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर शौकत ने जबरन ले जाने की कोशिश की।

जब शौकत की सास ने इसका विरोध किया, तो उसने सास पर हाथ उठा दिया। उसने सास को काफी दूर तक घसीटा और घूंसों की बरसात कर दी। लेकिन इससे भी उसका जी नहीं भरा। इसके बाद उसने डंडे से सास की जबरदस्त पिटाई की।

इसी बीच लड़की का मासूम भाई भी अपनी बहन को बचाने का प्रयास करता रहा। लेकिन शौकत लड़की को जबरन ट्रैक्टर पर बिठाकर फरार हो गया। इस दौरान मासूम रोता-बिलखता रहा।
विज्ञापन

नाबालिग ने दिखाई हिम्मत और...

मां करती रही विरोध
शौकत अपनी नाबालिग पत्नी को अपने दोस्त की मदद से जबरन ट्रेक्टर पर बैठाकर ले गया। पीछे नाबालिग की मां और छोटे भाई चीख-पुकार करते रहे। इसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

इस बीच जब शौकत पीड़िता को अपने घर लेकर पहुंचा, तो वह मौका देखकर पीछे के दरवाजे से भाग गई और ससुराल से सीधे वापस अपनी मां के घर पहुंच गई।

इस घटनाक्रम का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मामले को बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शौकत व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें