फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक आठ को उतारा मौत के घाट, सीरियल किलर गैंग का खौफ

Thu, 03 Aug 2017 01:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
दूसरे राज्यों के बॉर्डर से लगते क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती ही रहा है। एक राज्य के क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पड़ौसी राज्य में शरण ले लेते हैं । जिसके कारण सुरक्षा एजेंसिंयों के हाथ अधिकतर खाली ही रहते हैं।
विज्ञापन



ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर जिले में हुआ है। अलवर व अन्य कई क्षेत्रों में सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीरियल किलर गैंग के नाम से बदनाम इस गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है।

पुलिस के हत्थे चढ़ते ही इस गैंग ने एक-एक करके सभी वारदातें कबूली। पुलिस भी एक बारको इन की कबूली गई वारदातों से सकते में आ गई है। अभी गैंग से लोगों से पूछताछ जारी है, हो सकता है कुछ और हत्याओं के खुलासे हों।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जान की कीमत थी बस 50 हजार, पहचान नहीं हो पाने के लिए करते थे ये

फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार यह गैंग अभी तक आठ लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। लोगों को मारने के लिए यह गैंग 50 हजार से से तीन लाख रुपए तक की सुपारी लेता है।


यही नहीं पुलिस गिरफ्त में आए इस गैंग के सदस्यों ने बताया है ​कि वे हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक देते है जिससे ​कि उसकी पहचान नहीं हो सके।


वहीं पुलिस ने छह वारदातों को सत्यापित भी कर लिया। गैंग को पकड़ने की कार्रवाई सदर थाना पुलिस अलवर व खैरथल थाना पुलिस ने मिलकर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें