प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर के खेलगांव में आज कई योजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम इस बड़े आयोजन के बाद लौट गए। लेकिन इस बीच ये इशारा मिल गया कि पीएम मोदी जल्द ही दोबारा राजस्थान आ सकते हैं। ये इशारा दिया है सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने।
गडकरी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया। योजनाओं के उल्लेख के साथ ही सड़कों व राजमार्गों के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह तेज गति से चल रहे कामों ने पूरे देश में उन्नत सड़कों का जाल बिछा दिया है। मोदी ने राजस्थान में कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
इन्हीं शिलान्यासों के लेकर गडकरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शिलान्यास होने के बाद संसाधनों के पूरे उपयोग से निर्माण कार्य तेज गति से चलाया जाएगा। कार्य इतनी गति से होगा कि करीब डेढ़ साल में ही इन सड़क योजनाओं का उद्घाटन करने का वादा किया जा सकता है। इस काम का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही होगा।