फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और आरएसएस संस्थापक की बॉयोग्राफी सरकारी स्कूलों में

Mon, 05 Jun 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
vasudev devnani - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान के सरकारी स्कूलों की लाईब्रेरी में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की बॉयोग्राफी पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन


राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार राज्य के 500 सरकारी स्कूलों में ये बॉयाग्राफी उपलब्ध कराई जाएगी। ये किताबें कक्षा 9—12 तक के बच्चे पढ़ सकेंगे।

इसके अतिरिक्त 73 और किताबें सरकारी स्कूलों की लाईब्रेरी में उपलब्ध होंगी। देवनानी के अनुसार इन किताबों में हमारे राष्ट्रीय हीरों के बारें में जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इन किताबों में प्रमुख है आरएसएस से जुड़े लेखक विजय नाहर की किताब होगी। जिसमें पीएम मोदी की संक्षिप्त जीवन यात्रा के बारें में बताया गया है।

इसके अतिरिक्त अब्दुल कलाम की तेजस्वी मैन के साथ आरएसएस से भाजपा में आए राम माधव की असहज पड़ौसी को भी सम्मलित किया गया है।

इसके अतिरिक्त नरेन्द्री मोदी की सामाजिक समरसता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मेरी 51 कविताएं भी सरकारी स्कूल के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगी।

गौरतलब है कि राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में आरएसएस की विचारधार को थोपने का आरोप वासुदेव देवनानी पर कई बार लग चुका है। इसके अतिरिक्त देवनानी राजस्थान सरकार के सबसे विवादित मंत्री माने जाते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें