जयपुर में जमवारामगढ़ रोड पर शनिवार रात पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। पेट्रोल के रिसाव से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर तक दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद करवाया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रात करीब 9 बजे जमवारामगढ़ रोड पर एक टैंकर अनियंत्रित होकर पिकअप के बोनट पर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। लोग दहशत में आ गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद कर दिया। पुलिस ने एचपीएसएल के इंजीनियर्स को बुलाकर टैंकर को खाली करवाया। जिसके बाद रविवार सुबह ही ट्रैफिक को दोबारा चालू किया गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि बिजली के तारों से चिंगारी नहीं निकली थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि फरार ड्राइवर के मिलने के बाद ही पता चलेगा कि टैंकर कैसे पलटा।