फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में गाय की पीठ पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मामला दर्ज

Wed, 07 Jun 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गाय जिसकी पीठ पर पेट्रोल उड़ेला गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्‍थान की कोचिंग सिटी कोटा के कुन्हाड़ी इलाके के सकतपुरा में बुधवार को गाय पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने का मामला सामने आया है। इसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना पदम किराना स्टोर के पास की है। यहां किसी व्यक्ति ने गाय की पीठ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जलने की पीड़ा के कारण जब गलियों में दौड़ने लगी तो आसपास की कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। गाय को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और पानी डालकर आग को बुझाया। सूचना पर पार्षद विकास तंवर भी मौके पर पहुंचे और गाय के पीठ पर दवा लगाकर पुलिस को मौके पर बुलवाया। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अब पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि आरोपित नहीं पकड़ा जाता है तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें