फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: राजस्थान से जाने वाली ये रेलें हो रही हैं प्रभावित

Wed, 07 Jun 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
एमपी के मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर रतलाम मण्डल के चन्देरिया-रतलाम रेलखण्ड के पिपलिया-मल्हारगढ़ खण्ड पर पड़ा है।
विज्ञापन


एेसे में इस रूट से गुजरने वाली गाड़ियों का या तो मार्ग बदला  जा रहा है या फिर उन्हें रद्द किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को भी सलाह दी है कि वह वे इस रूट पर यात्रा से पहले रेलवे से अधिकृत जानकारी प्राप्त कर लें। उत्तर—पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 79301, रतलाम-भीलवाड़ा और गाडी संख्या 79302, भीलवाड़ा-रतलाम बुधवार को रद्द कर दी गई। ये गाड़ियां भीलवाड़ा से रवाना होनी थी। इसी तरह गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इन्दौर एक्सप्रेस को केवल चित्तौडगढ स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा जबकि गाडी संख्या 14802, इन्दौर-जोधपुर एक्सप्रेस जो आठ जून को इंदौर के लिए रवाना होगी को चित्तौडगढ तक संचालित किया जाएगा। ये रेलसेवा इन्दौर-चित्तौडगढ स्टेशनों के मध्य आशिंक रद्द रहेगी। 

उधर, सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। किसान आंदोलन प्रभावित इलाकों में आवागमन बंद होने से बसों का रूट बदला जा रहा है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय ज्यादा लग रहा है। प्रभावित क्षेत्रों के लिए निजी और सरकारी बसों का संचालन फिर रोक दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें