सुनसान झाड़ियों में पड़े एक बक्से से किसी के रोने की आवाज आ रही थी। कुछ लोगों ने सुना तो कुछ अनदेखा कर वहां से गुजर गए। बाद में कुछ राहगीर जमा हुए और बक्सा झाड़ियों से बाहर निकाला गया। बक्सा खुला तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। बक्से में एक नवजात को बंद कर फेंक दिया गया था।
मामला जोधपुर के फलौदी का है। फलौदी के पास ढढू गांव में शुक्रवार मां की ममता को शर्मसार करने की घटना सामने आई हैं। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को कागज के बॉक्स में बंद कर सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। बॉक्स से बच्ची के रोने की आवाज आने पर आस पास के लोगों ने बॉक्स में देखा तो एक नवजात मिली।
इस पर लोगों ने बच्ची को पास ही राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे जोधपुर के उम्मेद अस्पताल रैफर कर दिया। जहां अभी बच्ची का इलाज चल रहा हैं।