फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीसी चीफ ने बताया कि क्यों झेलनी पड़ेगी बीजेपी को इस बार हार

Thu, 02 Nov 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स‌‌चिन पायलट
विज्ञापन
अजमेर प्रवास पर आए पीसीसी चीफ सचिन पायलट आज एक होटल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। पायलट ने कहा कि भाजपा के राज से कितने प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं यदि इसका आकलन करवाया जाए तो बहुत कम लोग ही संतुष्टि जताएंगे। हर वर्ग भाजपा से त्रस्त है।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस बहुत मजबूत है। इस बार अन्य विपक्षी दल भी कांग्रेस के साथ लगकर भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए जुट गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभाओं से भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

पायलट ने कहा कि राजस्थान के हालात बहुत बुरे हैं। अब जब चुनाव आया तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अजमेर की याद आई। यहां पर जिसने जो मांगा उसे वो देकर लुभाने का प्रयास कर रही हैं। करोड़ों की योजनाओं की घोषणा तो कर दी, लेकिन अब देखना यह है कि इनमें से कितनी धरातल पर आती हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गरीबों को नहीं मिला लाभ

फाइल फोटो - फोटो : getty images
पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किशनगढ़ एयरपोर्ट शुरू करके वाहवाही तो बटोर ली, लेकिन अब तक नियमित फ्लाइट की घोषणा नहीं हो पाई है। भाजपा के मंत्री और विधायकों ने मुफ्त यात्रा कर ली जबकि उन्हें गरीब लोगों को इसका लाभ दिलवाना चाहिए था।

पायलट ने कहा कि प्रदेश में 80 किसान आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन एक भी किसान के घर जाकर भाजपा के किसी मंत्री या मुख्यमंत्री ने शोक तक प्रकट नहीं किया। पायलट ने दावा किया कि इन तीनों उपचुनाव को कांग्रेस जीतेगी और आगामी विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ेगी। सचिन पायलट ने अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें