फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों पर फिर संकट, रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे डॉक्टर

Fri, 25 Aug 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बीमारी से राहत पाने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों के लिए आने वाले दिन संकट भरे हो सकते है क्योंकि प्रदेश के सेवारत चिकित्सक 29 अगस्त तक रोजाना 2 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। अस्पतालों में यह कार्य बहिष्कार सुबह 8 से 10 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें अस्पतालों में हाजिरी लगाने के बाद सेवारत डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। जानकारी के अनुसार कार्य बहिष्कार करने वाले ये डॉक्टर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ से जुड़े हैं और संघ के आह्वान पर ही अपनी 33 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

संघ ने शुक्रवार को भी इन हाउस बैठक की और कार्य बहिष्कार का निर्णय किया। बैठक में संयोजक डॉ. जगदीश मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों की मांगें नहीं मानने पर आने वाले दिनों में प्रदेश भर के अन्य डॉक्टर्स भी आंदोलन की राह पर हो सकते हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

...तो फिर 30 अगस्त को सेवारत चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर

doctor - फोटो : Demo pic
आपकों बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश की राजधानी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में एक महासम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसमें अगस्त क्रांति आंदोलन के तहत 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक शामिल हुए थे।

डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि कार्य बहिष्कार के बाद भी यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 30 अगस्त को सेवारत चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता के साथ संघ के पदाधिकारियों की वार्ता भी हुई, लेकिन यह बेनतीजा ही रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें