फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित किताबें अब सरकारी पुस्तकालयों में भी

Fri, 28 Apr 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
vasudev devnani - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के मौके पर कहा है कि सभी सरकारी पुस्तकालयों में भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। देवनानी ने अगले सत्र से कक्षा पाठ्यक्रम में भी उनकी जीवनी को जोड़ने का प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


देवनानी ने शुक्रवार को भगवान परशुराम की जीवनी से सीख लेने की अपील की तथा कहा कि बच्चे परशुराम जी के बारे में पढ़कर बेहतर चरित्र निर्माण कर सकते हैं। भगवान परशुराम जयंती के मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच, प्रदेश सह संयोजक विनोद अमन, जिलाध्यक्ष केदार शर्मा, जिला प्रभारी जुगल शर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी देवनानी से मिले। उन्होंने भगवान परशुराम जी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ने एव राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें