फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बाद राजस्थान में भी पेट्रोल पम्प पर लगी मिली चिप, इतना होता है आपको नुकसान

Fri, 28 Apr 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बाद राजस्थान में पेट्रोल पम्प पर चिप लगाकर ग्राहकों को कम पेट्रोल एवं डीजल देने का मामला सामने आया है। इस चिप के खेल में एक हजार रुपए का पेट्रोल—डीलज भरवाने पर ग्राहक को 100 से 50 रुपए की चपत लगाई जा रही थी। 
विज्ञापन


राजस्थान में पेट्रोल पम्पों के नोजल में रिमोट संचालित चिप लगाकर पेट्रोल—डीजल कम देने की सूचना पर शुक्रवार को चितौड़गढ़ के जालमपुरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आउललेट मैसर्स शिवानी फिलिंग स्टेशन की जांच की तो ग्राहकों के साथ की जा रही इस ठगी का खुलासा हुआ। माप एवं तौल विभाग की टीम ने इस पेट्रोल पम्प को सीज कर दिया है। 

इस पेट्रोल पंप पर मीटर के अंदर रिमोट संचालित विशेष तौर से बनाई चिप लगाई थी। यहां से पेट्रोल—डीजल भरवाने पर ग्राहक मीटर दिखाकर पूरा पट्रोल—डीजल देने के लिए संतुष्ट किया जाता था, लेकिन हकीकत में उसे एक हजार रुपए मूल्य की खरीद पर 50 से 100 तक का कम डीजल—पेट्रोल मिलता था। इस तरह लाखों रुपए की डीजल—पेट्रोल की चोरी यहां हो रही थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर इस तरह की तेल चोरी  का भंडाफोड़  किया है। हुआ था। एसटीएफ के अनुसार, यूपी में इस तरह की धांधली करने वाले एक हजार से अधिक पेट्रोल पंप हैं और कोई गेंग इस तरह की चिप लगाकर इसे अंजाम दे रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें