फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: मामले में प्रोफेसर की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 06 Jun 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन
जाली नोट मामलों की विशेष अदालत ने राजस्थान विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में भूगोल विभाग के निलंबित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जेपी जाट की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि आरोपी पर पेपर लीक करने में शामिल होने का गंभीर आरोप है, ऐसे में उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। मामले के अनुसार एसओजी ने गत 17 अप्रैल को आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार किया था। एसओजी की जांच में आया कि आरोपी प्रोफेसर ने स्नातक तृतीय वर्ष का पेपर लीक कर बीएल गुप्ता को सौंपा था। प्रकरण में एसओजी ने करीब डेढ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि बीएल गुप्ता सहित अन्य फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें