सड़क पर जब ये आदमखोर इस हाल में मिला तो देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी। हर कोई अपने मोबाइल कैमरे के जरिये इसकी फोटो खींच रहा था।
मामला राजस्थान के उदयपुर शहर के अंबेरी क्षेत्र का है। यहां स्थित मेहरों का गुड़ा बायपास पर सुबह राहगीरों की भीड़ जमा थी। ये लोग यहां सड़क पर पड़े पैंथर की मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से शुक्रवार देर रात इसकी मौत हो गई, जिसके बाद से ही यह यहां पड़ा हुआ था। काफी देर बार आज यहां तमाशबीन लोगों ने वन विभाग और वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के पद्मसिंह राठौड़ को सूचना दी।
इस पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पैंथर मर चुका था। मुख्य वन्यजीव संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।