फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ने कहा, पाक के चार टुकड़े होने चाहिए, कारण भी बताया

Sat, 29 Jul 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुब्रह्मणयम स्वामी
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मणयम स्वामी ने कहा है कि जेहादी ताकतों को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान के चार टुकड़े होना जरूरी हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी ने आज जोधपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े बक्तूनिस्तान, बलूचिस्तान, सिंध और पश्चिमी पंजाब में होने चाहिए। इससे वहां जेहादी ताकतें कमजोर होंगी और पाकिस्तान में हालात सामान्य हो सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना भी वहां जेहादी प्रधानमंत्री चाहती है। इसी तरह नागरिक प्रशासन भी कट्टर नेतृत्व का समर्थन करता है। नवाज शरीफ दब्बू और ढीले प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनके साथ ऐसा हश्र हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोस में एक ताकतवर दुश्मन नहीं रखना चाहिए

सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
सुब्रह्मणयम स्वामी ने चीन के साथ तनावपूर्ण स्थिति पर कहा वैसे तो चीन के साथ भारत का विवाद पुराना नहीं है, लेकिन इसे सुधारना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पड़ोस में एक ताकतवर दुश्मन नहीं रखना चाहिए। यह स्थिति कभी भी देश के लिए घातक हो सकती है। हाल में जारी कैग की रिपोर्ट को लेकर पूछे सवाल को टाल गए। इस मामले में उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट यूपीए के समय की है। स्वामी जोधपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए है। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें