फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का बहाना लेकर हाईकोर्ट में अफसरों ने किया अपना बचाव, ये है मामला

Fri, 19 Jan 2018 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में आज पाक विस्थापित हिन्दू परिवारों की समस्याओं के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान पेश हुए अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की आड़ लेते हुए अपना बचाव किया। हालांकि, कोर्ट ने मामले में लंबित आवेदनों का 45 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जस्टिस जीके व्यास व जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ ये ओदश दिए। दरअसल, पाक विस्थापित हिन्दू परिवारों की समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट ने पूर्व में प्रसंज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इस पर आज सुबह प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश नहीं किए जाने पर कोर्ट ने असंतोष जताते हुए दो बजे दुबारा सुनवाई की। इस दौरान एडीएम सिटी सीमा कविया और सीबीआई अधिकारी श्वेता धनकड़ कोर्ट में पेश हुए। पिछली पेशी की दौरान कोर्ट ने लम्बित आवेदन पत्रों में कमियों का निस्तारण कर ऑनलाइन सूची जारी करने और त्वरित निस्तारण करने के लिए कैम्प आयोजित करने आदेश दिए थे।

इस पर आज खंडपीठ के समक्ष जवाब में यह बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के दौरे और सामराऊ की घटना के कारण व्यस्तता के चलते कैम्प का आयोजन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट को दिलाया ये विश्वास

jodhpur highcourt
सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता कांतिलाल ठाकुर ने कोर्ट को यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही आदेशों की पालना कर ली जाएगी।

हाईकोर्ट में दो बजे दुबारा सुनवाई के दोरान एफआरओ की ओर से अतिरिक्त शपथ पत्र पेश किया गया, जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सभी लम्बित आवेदनों को 45 दिन में निस्तारित करने के निर्देश देते हुए याचिका को आठ मार्च को सुनवाई के लिए रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें