फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर 'हिंसक घमासान', तस्वीरों में देखें ट्रेलर दिखाने के बाद मॉल में हुई तोड़फोड़

Tue, 14 Nov 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
पत्थर फेंकते हुए प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। सिनेमा हॉल में चल रही फिल्म के दौरान पद्मावती का ट्रेलर दिखाया गया तो राजपूत समाज से जुड़े लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। पद्मावती जिंदाबाद और भंसाली मुर्दाबाद के नारे सुनाई देने लगे।
विज्ञापन

कांच तोड़े, पत्थर बरसाए

2 of 5
आकाश सिने मॉल में तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : amar ujala
कोटा में आज राजपूत समाज से जुड़े संगठन के कार्यकर्ताओं ने आकाश मॉल में जमकर उत्पात मचाया। मॉल में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ कर पथराव भी किया। यह सब पुलिस के सामने होता रहा। पुलिस यह होते देखती रही।

 
विज्ञापन

ट्रेलर दिखाते ही विरोध हुआ उग्र

3 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
मॉल के सिनेमा में फिल्म के बीच 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने को लेकर करणी सेना कोटा संभाग के बैनर तले दर्जनों लोग मॉल पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी बीच कुछ लोग दूसरे रास्ते से मॉल के अंदर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की।

टिकट विंडो को भी नहीं छोड़ा

4 of 5
तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने मॉल की दुकानों के कांच के गेट तोड़ दिए। प्रदर्शनकारी टिकट विंडो तक पहुंच गए। पुलिस बगलें झांकती नजर आई। सिनेमा की टिकिट विंडो को भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उधर भागने लगे लोग

5 of 5
भागते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब मॉल के अंदर पहुंची तो कार्यकर्ता तोड़फोड़ करके भागने लगे। इस दौरान मॉल में भगदड़ जैसा माहौल हो गया, जो लोग मॉल में मौजूद थे वह अचानक हुई इस तोड़फोड़ से सन्न रह गए।
कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो वह पथराव करते हुए भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें