फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम साथ देता तो देश में ये किन्नर सबसे पहले पहनती पुलिस की वर्दी

Tue, 14 Nov 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जालौर निवासी किन्नर गंगाकुमारी - फोटो : social media
यदि व्यवस्था साथ देती, तो गंगा कुमारी देश की पहली किन्नर होती, जो पुलिस की वर्दी पहनती। लेकिन देर से ही सही अब वह जल्द ही राजस्थान पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता ने विभाग को गंगा कुमारी को छह सप्ताह में नियुक्ति देने के साथ उन्हें वर्ष 2015 से नोशनल बेनिफिट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षण में ये बात आई थी सामने

2 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में राजस्थान पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती में राजस्थान के जालौर जिले की निवासी गंगा कुमारी ने भी आवेदन किया था। इसके बाद परीक्षा के विभिन्न चरणों को पास करने के बाद शरीरिक परीक्षण के दौरान उनके ट्रांसजेंडर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से उनकी नियुक्ति का मामला अटका हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ज्वाइन करने वाली पहली ट्रांसजेंडर

3 of 5
पृथिका यशिनी
इससे पूर्व चेन्नई की पृथिका यशिनी पुलिस फोर्स में भर्ती होने वाली पहली ट्रांसजेंडर थी। पृथिका का भी अपनी लड़ाई जीतने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। पृथिका यशिनी चेन्नई पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

दूसरी किन्नर ने कहा, हम भी हैं समाज का हिस्सा

4 of 5
आर न​सरिया
यशिनी के बाद ​तमिलनाडु के मदुरैई की रहनी वाली आर नसरिया ने पुलिस फोर्स ज्वाइन की। पु​लिस फोर्स में भर्ती होने वाली तीन ट्रांसजेंडर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इनका कहना ​कि सभी ट्रांसजेंडरों को बुरी नजर से देखा जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि वे भी बाकी दो जेंडर की तरह इसी समाज का ​हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है बदलेगी सोच

5 of 5
demo pic
गंगा कुमारी को लेकर हुए निर्णय के बाद उन ट्रांसजेंडरों की राह आसान हो गई है जो कि सरकारी सेवाओं में जाने की तमन्ना रखते है। गंगा कुमारी का कहना है कानूनी लड़ाई जीतने के बाद उन्हें उम्मीद है वे पु​लिस की नौकरी में रहकर समाज के लिए कुछ कर सकेंगी और ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों के रवैये में भी बदलाव ला सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें