संजय लीला भंसाली की विवादित 'पद्मावती' फिल्म को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होने लगे हैं। आज टेक्सटाइल सिटी के नाम से मशहूर भीलवाड़ा और मांडल में फिल्म के विरोध में बंद बुलाया गया था।
बंद को हालांकि सर्व समाज का समर्थन था फिर भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। वहीं मांडल में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस का कहना है कि भीलवाड़ा में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था। जिसके बाद बल प्रयोग कर इन लोगों को खदेड़ा गया।