निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' पर एक और मंत्री ने निशाना साधा है। पद्मावती विवाद के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बड़ा बयान दिया है।
वासुदेव देवनानी का कहना है कि देश में इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। हालांकि फिल्म पद्मावत को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसके बाद भी यदि कुछ अंश रह जाते हैं, तो इसमें हस्तक्षेप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म बिना विवाद के रिलीज होनी चाहिए, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।
इससे पूर्व राजस्थान के गृहमंत्री ने बयान दिया है कि फिल्म को राजस्थान में रिलीज की अनुमति नहीं होगी। राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते राजस्थान सरकार इस फिल्म को लेकर उठ रहे विवाद पर नजरें बनाए हुए है।