पद्मावती, इनसेट में प्रो. आरएस खंगारोत
- फोटो : अमर उजाला
सेंसर बोर्ड विवादित फिल्म 'पद्मावती' को इतिहासकारों के एक पैनल को दिखाने वाला है। इसे लेकर सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से आदेश दिए गए हैं।
मंत्रालय के आदेश के बाद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी का फोन जयपुर के इतिहासकार आर.एस. खंगारोत और बी.एल. गुप्ता के पास भी आया। खंगारोत ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें प्रसून जोशी का फोन आया है। खंगारोत ने कहा कि फिल्म को लेकर जो विवाद है, वो राजपूत समाज या करणी सेना वर्सेंज संजय लीला भंसाली नहीं है, बल्कि हिस्ट्री वर्सेज संजय लीला भंसाली के बीच है।
उन्होंने कहा कि इतिहास को लेकर फिल्म बने या नाटक, उसमें इतिहास की मौलिकता का ध्यान रखा जाना चाहिए। इतिहास हमेशा तथ्यों पर आधारित होता है और जब इतिहास के मूल में ही तथ्य हैं, तो फिल्मांकन में तथ्यों को नहीं बदला जाना चाहिए।